हाथरस को मिले 10 नए कनिष्ठ सहायक, मुख्यमंत्री योगी ने 1146 चयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

0
35

 

हाथरस में राजस्व विभाग को 10 नए कनिष्ठ सहायक मिले हैं। प्रदेशभर में चयनित 1146 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इसी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि हाथरस जनपद में 10 नवनियुक्त कनिष्ठ सहायकों की तैनाती हुई है, जिन्हें कलेक्ट्रेट और तहसीलों में राजस्व विभाग के अंतर्गत जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि सभी कर्मचारी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें और कार्यालय के प्रत्येक पटल पर काम करने का अनुभव हासिल करें, ताकि भविष्य में कुशल और जिम्मेदार कर्मचारी बनकर जनसेवा कर सकें।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जिला सूचना अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here