कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0
8

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव धातरा खुर्द के पास मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 46 वर्षीय सोबरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी निवासी थे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

बताया गया है कि रविवार रात सोबरन सिंह अपनी पत्नी को लेने हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान मथुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए और गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सोबरन सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here