सेवा संकल्प अभियान के तहत पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री की वितरित, बच्चों के खिले चेहरे

0
8

 

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पूर्व पालिकाध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने गंगोली, नगला कठा और जाफराबाद के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इस दौरान पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि शिक्षित और संस्कारवान युवा ही विकसित भारत की रीढ़ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रसेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने नोटबुक के बैक कवर पर अंकित ‘वंदे मातरम्’ को शुद्ध रूप से कंठस्थ कर सबसे पहले सुनाने वाले विद्यार्थी को विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की। विद्यालय प्रबंधन ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here