उत्तरप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर सरस्वती इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित

0
9

हाथरस में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक माध्यमिक विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 सितंबर को आगरा रोड स्थित सरस्वती इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट खुश्बू चन्द्रा ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दें। शिकायत पर ध्यान नहीं दिए जाने की स्थिति में पुलिस को लिखित तहरीर देने के साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत की जा सकती है।

डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल अनामिका अग्निहोत्री ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं विधि छात्राओं स्नेहा शर्मा और तनिष्का ने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कार्यक्रम में मिली जानकारी को अपने परिजनों और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता आदर्श कुमार ने किया। इस दौरान प्रवक्ता रामवीर सिंह, नोडल अधिकारी अम्बिका कनक, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here