सासनी के एसबीएस यूनियन स्कूल में विद्यालय वाहन सुरक्षा समिति की बैठक का किया गया आयोजन

0
26

 

हाथरस के सासनी स्थित एसबीएस यूनियन स्कूल में विद्यालय वाहन सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में आरआई तहसील सासनी प्रमोद कुमार अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य प्रतिनिधि राजकीय हाई स्कूल सहजपुरा सासनी मांगेराम रघुवंशी, डॉ. विकास सिंह, दुर्गेश पचौरी, गीतम सिंह, सुनील शर्मा और अविनाश सिंह सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान स्कूल वाहनों के भौतिक सत्यापन, वाहन चालकों एवं परिचालकों के चरित्र प्रमाण पत्र तथा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही स्कूल वाहनों में महिला परिचालकों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा की गई।

समिति के सदस्यों ने विद्यार्थियों को घर से स्कूल और स्कूल से घर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने का संकल्प दोहराया। इसी के साथ विद्यालय वाहन सुरक्षा समिति की बैठक का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here