सासनी साइबर क्राइम पुलिस ने गलत खातों में ट्रांसफर हुए दो लोगों के 26,740 रुपए कराए वापस

0
31

 

हाथरस में साइबर क्राइम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए साइबर ठगी के दो पीड़ितों की पूरी धनराशि वापस करा दी है। थाना सासनी साइबर क्राइम पुलिस टीम ने दोनों शिकायतकर्ताओं के कुल 26 हजार 740 रुपये उनके बैंक खातों में वापस कराए हैं।

दरअसल, सासनी की संजय कॉलोनी निवासी सुमित शर्मा के साथ यूपीआई के माध्यम से 10 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी, जबकि नया बिजली घर सासनी निवासी प्रकाश चन्द्र सिंह के बैंक खाते से एक अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद 16 हजार 740 रुपये कट गए थे। दोनों पीड़ितों ने वर्ष 2025 में पुलिस से शिकायत की थी।

पुलिस ने शिकायतों को राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराते हुए कार्रवाई शुरू की। साइबर क्राइम टीम ने संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई और लाभार्थी के खाते को डेबिट फ्रीज कराकर ठगी की धनराशि को सुरक्षित किया।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम के प्रयासों से 11 अक्टूबर 2026 को दोनों पीड़ितों की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ितों ने थाना सासनी पहुंचकर हाथरस पुलिस का आभार जताया और साइबर क्राइम टीम की सराहना की।

वहीं, पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना बैंक खाता नंबर, पिन, ओटीपी या सीवीवी नंबर किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here