आबकारी विभाग की टीम ने शराब और कंपोजिट शराब की दुकानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

0
19

 

हाथरस। आबकारी विभाग की टीम ने जिले में देशी शराब और कंपोजिट शराब की फुटकर दुकानों का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया।

यह कार्रवाई 18 अक्टूबर 2026 को आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध मदिरा के स्टॉक का मिलान किया गया। साथ ही, रैंडम आधार पर क्यूआर कोड को एक्साइज एप से स्कैन कर शराब का सत्यापन किया गया।

आबकारी निरीक्षक ने शराब विक्रेताओं को निर्देश दिए कि पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत मदिरा स्कैन करने के बाद ही बिक्री सुनिश्चित करें।

विभाग ने नियमानुसार शराब की बिक्री और स्टॉक के सत्यापन को लेकर दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here