जबरदस्ती शादी से आहत युवक ने विषाक्त पदार्थ किया सेवन, अस्पताल में कराया भर्ती

0
53

सासनी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नई में एक युवक ने पारिवारिक कलह और जबरदस्ती शादी से आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर वह खुद एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे गांव नगला नई निवासी उदयराज पुत्र गजराज ने जहर खा लिया। घटना से पहले युवक ने बताया कि उसके घरवालों ने उसकी जबरदस्ती शादी करा दी थी। उसने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह किसी अन्य युवक से बात करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। विरोध करने पर उसके मायके व ससुराल पक्ष के लोग उस पर दबाव बनाते थे।

इन सबसे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। तबीयत बिगड़ने पर उसने खुद 108 एंबुलेंस को फोन किया और सासनी सीएचसी पहुंचा। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here