सीडीओ पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

0
22

 

हाथरस में समस्त वर्गों के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

पीबीएएस इंटर कॉलेज में मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री के छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम में पूर्वदशम कक्षा 9-10 के 28 और दशमोत्तर कक्षा 11-12 के 24 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र दिए गए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक, जनपद के विद्यालयों में भी छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हाथरस में कक्षा 9-10 के कुल 1,918 और कक्षा 11-12 के 1,137 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरित की गई।

छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र पाकर छात्र-छात्राओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here