मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में कव्वाली ए मुकाबला कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
22

 

हाथरस। मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में बीती शाम कव्वाली ए मुकाबला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग कव्वाली सुनने के लिए मेला पंडाल पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू व अपना दल के जिला अध्यक्ष रवि सारस्वत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम संयोजक रवि खान ने मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में पहुंचे अन्य अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। इसके बाद कव्वाली का दौर शुरू हुआ, जिसमें कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

कव्वाली मुकाबले में साहिबा परवीन ने अपनी गजलों और कव्वालियों से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं दूसरी ओर सूफियाना सुरों ने भी अपनी कव्वाली और गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा और लोग देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here