मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में पंडित किशोरीलाल स्मृति पुरस्कार समारोह और वाद-विवाद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

0
20

 

हाथरस के 115वें श्री दाऊजी महाराज मेले के विशाल मेला पंडाल में पंडित किशोरीलाल स्मृति पुरस्कार समारोह और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर और पंडित किशोरीलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी और सरस्वती विद्या मंदिर आगरा रोड के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी के छात्र कृष्ण सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया, जिन्हें पंडित किशोरीलाल चल वैजयंती शील्ड प्रदान की गई।
द्वितीय स्थान मानवी वार्ष्णेय, तृतीय स्थान नव्या और चतुर्थ स्थान पर शायना रहीं।

वहीं करीब 25 विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले लगभग 275 छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षकों, धर्माचार्यों, कवियों और पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृत सिंह पौनियां ने की, जबकि संचालन ताराचंद माहेश्वरी और अनिल बौहरे ने किया।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के संस्थापक डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी और संयोजक सत्येंद्र स्वरूप शर्मा फौजी ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान दाऊजी महाराज और रेवती मैया के जयकारों से पूरा मेला पंडाल गूंज उठा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here