तेज़रफ़्तार बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

0
25

 

हाथरस। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चंदपा कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

मृतका की पहचान 60 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी जवाहरलाल निवासी गांव कुंवरपुर, थाना चंदपा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह हाईवे से गुजर रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस बाइक और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here