हाथरस।अनाज मंडी स्थित राजकीय फल संरक्षण केंद्र पर शुरू हुए प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को खाद्य पदार्थ तैयार करने, बेकरी उत्पाद बनाने और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े व्यवसाय शुरू करने की जानकारी दी जाएगी…

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे और राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र आगरा के प्रधानाचार्य लोकेश सेंगर ने किया…

ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे ने प्रशिक्षार्थियों से अवसर और उपयोगिता के आधार पर स्वरोजगार के लिए स्टार्टअप का चयन करने की अपील की…
प्रधानाचार्य लोकेश सेंगर ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रशिक्षण लेकर युवा नौकरी पाने के साथ अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं…
उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत पात्र इकाइयों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत, अधिकतम 10 लाख रुपये तक अनुदान दिए जाने की जानकारी दी…
कार्यक्रम में अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों को स्वरोजगार और नई खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया, कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रभारी योगेश्वरी ने किया…










