हाथरस में मालगाड़ी की चपेट में आने से रिटायर लेखपाल की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
79

 

हाथरस। हाथरस में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा हो गया, मालगाड़ी की चपेट में आने से मॉर्निंग वॉक पर निकले 67 वर्षीय रिटायर लेखपाल की मौत हो गई।

मृतक की पहचान हरिओम शुक्ला के रूप में हुई है, जो हाथरस तहसील से लेखपाल पद से सेवानिवृत्त थे और प्रकाश टेक्सटाइल कैंपस में रहते थे।

हादसा बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक के पास सुबह करीब 7 बजे हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान की। हरिओम शुक्ला अपने पीछे तीन बेटे छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here