नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण

0
22

 

हाथरस के नवागत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन के बाद कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में संचालित विभिन्न विभागों और राजस्व से संबंधित पटल एवं सहायक कक्षों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुध अनुज्ञा एवं अभिलेख कक्ष, आंग्ल अभिलेखागार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, नाजिर कक्ष, आईजीआरएस कक्ष और राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया।

इसके अलावा जिला पूर्ति कार्यालय, संयुक्त कार्यालय और जिला कोषागार कार्यालय सहित विभिन्न पटल कक्षों का भी जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्य और जिम्मेदारियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी को कार्यालयी कार्यों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन से संबंधित कार्यों और शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरती जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here