हाथरस। वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में 25 सितंबर को देशभर के सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिरों में ‘संपूर्ण वन्दे मातरम् गायन’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों में भी कार्यक्रम एक ही समय पर आयोजित होगा।
लेवर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष शरद तिवारी व प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सुबह 11 बजे विद्यार्थी, आचार्य एवं समाज के लोग सामूहिक रूप से संपूर्ण वन्दे मातरम् का गायन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय चेतना, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।
प्रेस वार्ता में प्रधानाचार्य लोकेंद्र नाथ शर्मा, देवेश समाधिया, अनिल चौहान, प्रताप सिंह चौहान, निरंजन लाल, मीडिया प्रभारी सतेन्द्र प्रताप सिंह व छायाकार निखिल वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।










