कृषकों को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का हुआ शुभारंभ

0
6

 

हाथरस।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से बटन दबाकर योजना से संबंधित पोर्टल का शुभारंभ किया, जिसका हाथरस में सजीव प्रसारण किया गया।

इस दौरान सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित मौजूद रहे।

कार्यक्रम में किसानों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और योजना पर आधारित लघु फिल्म का भी अवलोकन किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं निदेशक यू.पी.सी.बी. भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि किसानों को समृद्ध बनाने के लिए सहकारिता को आधार बनाया गया है और योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए।

ए.आर. कोऑपरेटिव राकेश शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि योजना के तहत पात्र लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि, कृषि आधारित गतिविधियों और अकृषि क्षेत्र की जरूरतों के लिए दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

नियमित ऋण अदायगी करने वाले पात्र किसानों को 6 प्रतिशत की प्रभावी रियायती वार्षिक ब्याज दर पर 6 लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण दिया जाएगा।
ऋण की अवधि 5 वर्ष या उससे अधिक होगी और समय से किस्तों का भुगतान करने वाले लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा।

ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ऋण स्वीकृति और वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सरल बनाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार योजना से हाथरस के लघु एवं सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता मिलने के साथ उनकी आय और आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here