संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत,अलमारी में मिला सुसाइड नोट,पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज,विधायक ने की परिवार से मुलाकात

0
8

 

हाथरस के सासनी क्षेत्र के ततारपुर मोहरिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। घटना के दो दिन बाद घर की अलमारी में एक नोटबुक मिली, जिसमें कथित सुसाइड नोट लिखा हुआ था।

इस नोट में पांच लोगों के नाम दर्ज हैं। मृतका की मां के अनुसार, मधु अक्सर बीमार रहती थी और 16-17 सितंबर की रात वह आंगन में बेहोश पाई गई थी, जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने 17 सितंबर को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अगले दिन डायरी मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सुसाइड नोट में समीर, सोनू, मुनाशीम, उस्ताद और भांजे के नाम दर्ज हैं, जिन पर अपमानजनक शब्दों से परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

इस संबंध में स्थानीय विधायक अंजुला माहौर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पुलिस अधिकारियों से फोन पर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने डायरी और परिजनों की शिकायत के आधार पर पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here