सासनी के गांव सहजपुरा में कुत्ते के काटने के बाद युवक लगा गुर्राने, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती

0
62

 

हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहजपुरा में एक युवक पर कुत्ते के काटने का असर दिखा है। युवक कुत्ते की तरह गुर्राने लगा और अजीब हरकतें करने लगा, जिससे परिवार के लोग घबरा गए। परिवार के लोगों ने उसका मुंह बांध दिया और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गांव के 30 वर्षीय महेश कुमार को कुछ दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। महेश ने इस बारे में परिवार को जानकारी नहीं दी थी। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें यह भी नहीं पता कि महेश को किस दिन कुत्ते ने काटा था।

आज मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे महेश अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। उस पर कुत्ते के काटने का असर साफ दिखने लगा। वह पानी देखकर गुर्राने लगा और मुंह से झाग फेंकने लगा। परिवार के लोग उसे जैसे-तैसे जिला अस्पताल लाए और भर्ती कराया। महेश मेहनत मजदूरी करता है और अविवाहित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here