22 सितंबर को होने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार गोष्ठी कार्यक्रम को संयोजक ने किया निरस्त, लोगों ने की कड़ी निंदा

0
15

 

हाथरस। ब्रज प्रांतीय लक्खी मेले में 22 सितंबर को होने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार गोष्ठी कार्यक्रम को संयोजक धर्मेंद्र दिवाकर द्वारा निरस्त कर दिया गया। कार्यक्रम निरस्त होने से बाबा साहब के अनुयायियों और दलित समाज के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने कार्यक्रम संयोजक की कड़ी निंदा की।

दलित समाज के लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति कार्यक्रम की जिम्मेदारी लेकर उसे आयोजित नहीं करा पा रहा, उसे संयोजक नहीं बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने जिला प्रशासन से संयोजक को नोटिस जारी कर जवाब मांगने तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

कार्यक्रम निरस्त होने से मेले में पहुंचे बाबा साहब के अनुयायियों समेत तमाम लोग मायूस होकर वापस लौटे। लोगों ने कहा कि कार्यक्रम निरस्त होने से बाबा साहब के विचारों और उनके अनुयायियों में आक्रोश बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here