ADHR की रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं से 23 सितंबर के विशाल रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान

0
69

 

हाथरस के सेठ पी.सी. बागला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एडीएचआर के तत्वावधान में रक्तदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं और युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए 23 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने की, जबकि संचालन प्रो. राजेश कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि रक्त का कोई मोल नहीं है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है।

एडीएचआर के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से ही उपलब्ध होता है। उन्होंने युवाओं से 23 सितंबर को होने वाले रक्तदान शिविर में अपना योगदान देने की अपील की।
वहीं एडीएचआर जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि रक्त की कमी के कारण किसी व्यक्ति की जान न जाए। उन्होंने समाज के सभी वर्गों और विशेषकर युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

संगोष्ठी के अंत में छात्र-छात्राओं और उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचने तथा अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम में एडीएचआर पदाधिकारियों, महाविद्यालय के शिक्षकों और सैकड़ों छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here