हाथरस:विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि लेखपाल लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन से समाधान की मांग कर रहे हैं।
लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, प्रमुख मांगों में 2800 ग्रेड पे लागू करना, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण की सुविधा देने समेत अन्य सूत्रीय मांगें शामिल हैं।
प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश की प्रत्येक तहसील में लेखपालों ने अपने अतिरिक्त क्षेत्रों का बस्ता जमा कराना शुरू कर दिया है।
लेखपालों का कहना है कि अतिरिक्त क्षेत्रों से संबंधित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्य अब पूरी तरह बंद रहेंगे। यह बहिष्कार प्रांतीय कार्यकारिणी के अगले निर्देश तक जारी रहेगा।
प्रतिनिधि मोहित शर्मा ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है और इसी क्रम में यह आंदोलन शुरू किया गया है।










