हाथरस।पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हाथरस जिले की टीम के चयन को लेकर गुरुवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल कराया गया। ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 अक्टूबर तक आजमगढ़ में किया जाएगा।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 9 अक्टूबर को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की टीम आजमगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हाथरस मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।










