विजयदशमी पर आरएसएस ने किया 101वें वर्ष में प्रवेश, हाथरस में निकला पथ संचलन

0
13

 

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर 101वें वर्ष में प्रवेश किया। इस अवसर पर हाथरस नगर में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष की धुन पर अनुशासित पथ संचलन निकाला। करीब तीन किलोमीटर लंबे संचलन में बाल से लेकर वयोवृद्ध स्वयंसेवक शामिल हुए।

पथ संचलन डीआरबी मैदान से शुरू होकर नई धर्मशाला, चावड़ गेट, नयागंज, मोती बाजार, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बेनीगंज, रामलीला मैदान, कमला बाजार, गुड़िहाई बाजार और सादाबाद गेट होते हुए डीआरबी मैदान पर संपन्न हुआ। संचलन को देखने के लिए सड़कों के किनारे और घरों की छतों पर लोग जुटे रहे।

इस दौरान बाजारों और रास्तों में जगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा और इत्र छिड़ककर स्वागत किया गया। लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष लगाए। शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयंसेवकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here