हाथरस। 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि शिविर की ओर से विशाल प्रथम टी-20 क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार को बागला कॉलेज ग्राउंड में किया गया। मैच का फीता काटकर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष आशीष सिंह ने शुभारंभ किया। इस दौरान सासनी ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी ठाकुर अविनाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों और क्षेत्र के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों को युवाओं के लिए बेहतर माध्यम बताया। मैदान पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
आयोजन को सफल बनाने में संजय कप्तान, शिवम खरे, विशाल वाल्मीकि, अनिकेत वाल्मीकि, जय राज अंकल सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और क्षेत्र के युवा मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया।










