हाथरस। ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर हाथरस का नाम रोशन करने वाले मनोज पाल उर्फ छलिया पहलवान का भव्य स्वागत किया गया।
जलेसर रोड स्थित नयाबांस उपाध्याय मैरिज होम में आयोजित कार्यक्रम में जन सहयोग कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मनोज पाल को पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों और गणमान्य लोगों ने मनोज पाल को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मनोज पाल इसी तरह आगे भी कामयाबी हासिल कर हाथरस का नाम रोशन करते रहें।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित खिलाड़ी ने भी सभी का आभार जताया। इस मौके पर जन सहयोग कल्याण समिति के पदाधिकारी, समर्थक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।










