सासनी:इगलास रोड स्थित मतरुमल धना मिल के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो चालक की मौत हो गई, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात एक ट्रैक्टर सासनी से इगलास की तरफ जा रहा था, जबकि विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो गाड़ी इगलास से सासनी की ओर आ रही थी। दोनों वाहन जब मटरुमल धना मिल के पास पहुंचे, तो उनकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से औरैया जिले के नगला चंदन गांव का रहने वाला था और वर्तमान में केआरसी कंपनी में बोलेरो चालक के रूप में कार्यरत था।
दुर्घटना की खबर मिलते ही उसके साथी कर्मचारी और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।










