पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

0
20

 

हाथरस में कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, एसआरबी स्कूल की तरफ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धीरू उर्फ धीरज को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त नवीपुर शिव कॉलोनी का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव के साथ कोतवाली नगर पुलिस टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here