राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने संगठन का विस्तार कर घोषित किए नए पदाधिकारी…..

0
53

हाथरस। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी की ओर से जनपद हाथरस में संगठन विस्तार का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को पार्टी ने कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की। पदाधिकारियों की घोषणा जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी एडवोकेट और जिलाध्यक्ष विजय कुमार की संस्तुति से की गई।

जिला प्रभारी निशांत उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी की ओर से हाथरस जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी की ओर से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी।

पार्टी की ओर से जयनारायण शर्मा को जिला मंत्री, संजय कुमार जैन को जिला मीडिया प्रभारी, अतुल कुमार अग्निहोत्री को युवा मोर्चा जिला मंत्री तथा कल्पना पाठक को जिला कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here