दाऊजी महाराज मेला पंडाल में देर रात संगीत सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
25

 

हाथरस। मेला पंडाल में मंगलवार की रात आयोजित संगीत सम्मेलन में कलाकारों ने सुपरहिट गीतों और शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पंडाल दर्शकों की तालियों और हूटिंग से गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय धर्म संघ के संस्थापक दिव्य कृष्णा गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन अनन्या सिंघानिया ने किया।

गायिका सोनिया भाटी ने ‘मेरे ते शादी कर ले’ सहित कई गीतों पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। गायक किन्नू गडरिया ने ‘बदमाशी का धंधा न कोई, काम करदे गंदा…’ गीत प्रस्तुत किया, हालांकि साउंड खराबी और लिप्सिंग के चलते दर्शकों की अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिली। मिस प्रिन्सी ने ‘सूट पनिहारी’ पर शानदार डांस किया।

युवाओं के चहेते गायक सुमित गोस्वामी ने ‘फीलिंग’ सहित अपने चर्चित हरियाणवी गीतों से युवाओं में जोश भर दिया। आसू ट्विंकल ने ‘बुलेट पे गेड़ियां’ की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक अर्जुन पांडेय ने ‘राधा तेरा नाम जपूं’ भजन प्रस्तुत किया। जीतू राघव और अंकित पाबला ने भी प्रस्तुतियां दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here