श्री दाऊजी महाराज मेला के पंडाल मैं भाजपा द्वारा सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0
21

 

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में भाजपा द्वारा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, हाथरस जिला प्रभारी अनिल चौधरी, वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरणादायी संबोधन सुना। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और अंत्योदय के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम में हाथरस ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here