हाथरस में सपा कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

0
39

मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर समाजवादी पार्टी का श्रद्धांजलि कार्यक्रम

हाथरस : समाजवादी पार्टी कार्यालय हाथरस पर बहुजन समाज के महान चिंतक, सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत एवं वंचितों, शोषितों तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने मान्यवर कांशीराम जी के विचारों, संघर्षों और सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सामाजिक समानता और सम्मान की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मान्यवर कांशीराम जी का जीवन हमें समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा, अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी एक समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में भाईचारा, समानता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा, मोहर सिंह, एसपी सिंह सेंगर, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, प्रेम चौधरी, अनुज उपाध्याय, संजीव महाजन, विजय सक्सेना, अशोक गोला, नुसरत अली, ब्रह्मदेव कश्यप, योगेन्द्र भारती, शहवाज खान, कुलदीप सिंह, देवकीनंदन गोला, सतेन्द्र यादव, पूरन सिंह कुशवाहा, मनोज शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here