खड़े ट्रक से टकराई प्राइवेट एम्बुलेंस, हादसे में एम्बुलेंस चालक की हुई मौत

0
28

 

हाथरस। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के कासगंज रोड पर अगसौली के पास बीती रात ट्रक की टक्कर से एंबुलेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय रोशन लाल पुत्र केदारी लाल निवासी बसंत नगर, थाना सोरों, जनपद कासगंज एंबुलेंस लेकर फरीदाबाद से मरीज को छोड़कर कासगंज लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे अगसौली के पास सामने से आए ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में रोशन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौतउ हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here