डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार विवाहिता की हुई मौत,जेठ व बच्ची घायल

0
18

 

हाथरस। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर के पास शुक्रवार सुबह डीसीएम ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय कुमकुम पत्नी भूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके जेठ गौरव और 13 माह की बच्ची काव्या घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया गया है कि एटा जिले के जिरसमी गांव निवासी भूप सिंह की पत्नी कुमकुम अपने मायके हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चौबे में ताई के निधन पर आई थी। शुक्रवार सुबह वह अपने जेठ गौरव और 13 माह की बच्ची काव्या के साथ बाइक से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान उमरावपुर के पास पीछे से आए डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी।

कुमकुम की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here