हाथरस।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को गांधी जयंती पर अलीगढ़ रोड स्थित बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता के साथ रंगारंग कार्यक्रम तथा महात्मा गांधी की जीवनी पर आधारित प्रस्तुतियां हुईं।
रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के साथ शहर के सभी ब्लॉकों की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और सीडीओ पीएन दीक्षित ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।










