हाथरस। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने अलीगढ़ रोड स्थित गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने गांधी जी के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
पूर्व पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं और पार्कों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराए थे। वर्तमान में भी गांधी पार्क में भारत माता की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जिससे पार्क को और आकर्षक बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई जाती है। दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए।










