तेज़रफ़्तार मैक्स की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल,112 पिआरबी-5688 पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती

0
17

 

हाथरस में तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित प्रताप चौराहे के निकट की है।

जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र के गांव सलगवा निवासी रिंकू अपनी पत्नी नीतू के साथ सादाबाद स्थित अपनी ससुराल कूपा गली जा रहे थे।

इसी दौरान प्रताप चौराहे के पास तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद डायल 112 पीआरबी-5688 पुलिसकर्मियों ने तत्काल दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां दोनों का उपचार जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here