हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनता दर्शन में लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में जिला स्तरीय अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।
जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की स्थिति और अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली।
उन्होंने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, संपूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहा जाए।
उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वहीं, भूमि विवाद के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।










