विकास भवन के सभागार कक्ष में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह और 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चले सेवा संकल्प अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया।

0
25

 

हाथरस।विकास भवन के सभागार कक्ष में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह और 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चले सेवा संकल्प अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित रहे। अभियान के दौरान जिले के सभी विकासखंडों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा एवं हेल्दी बेबी शो आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आठ बच्चों को मुख्यमंत्री द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस दौरान पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और एनआरसी में अधिक बच्चों को भेजने वाली कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

मुरसान और हसायन क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सीडीपीओ रेखा सिंह और स्तुति वर्मा को भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here