सांसद अनूप प्रधान की मांग पर हाथरस को मिली दो नई ट्रेनों की सौगात,रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

0
61

 

हाथरस।रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रेल मंत्रालय ने हाथरस जंक्शन से होकर चलने वाली दो नई ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि द्वारा रेल मंत्री के समक्ष क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखी गई थीं।

मंत्रालय की स्वीकृति के अनुसार गाड़ी संख्या 19427/19428 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस वाया हाथरस जंक्शन संचालित होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल मेल वाया हाथरस जंक्शन चलाने को भी मंजूरी मिली है।

इन दोनों ट्रेनों के संचालन से हाथरस, सिकंदराराऊ और आसपास के यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, बिहार और कानपुर क्षेत्र के लिए बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा यात्रियों को भी सुविधा होगी।

सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने इस स्वीकृति के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया और इसे क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here