किसान नेता संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी को किया नज़रबंद, पुलिस कार्यवाई पर जताया विरोध

0
33

 

हाथरस में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आह्वान पर दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसान नेताओं को रोकने की कार्रवाई का मामला सामने आया है। किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी को पुलिस प्रशासन ने दिल्ली जाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन उनके खेत पर पहुंचा और उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया।

इस कार्रवाई पर किसान नेता संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और अपनी बात रखना कोई अपराध नहीं है। पुलिस की इस कार्रवाई का कारण सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

सूर्यवंशी ने आरोप लगाया कि सरकार का रवैया तानाशाही से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस किसानों को घरों में नजरबंद कर सकती है, लेकिन उनकी आवाज को नहीं दबा सकती।

आपको बता दें कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में पहुंचने का आह्वान किया था। इसी प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने की कार्रवाई को लेकर किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here