हाथरस। रंपुटा अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने सरस्वती महाविद्यालय, हाथरस पहुंचकर रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई। वह लंबे समय से इस मामले को लेकर विरोध जता रहे हैं।
इसी क्रम में उन्होंने प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित को विद्यार्थियों के हस्ताक्षरयुक्त विरोध पत्र सौंपे और ज्ञापन दिया। प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने भी स्कूटी वितरण की प्रक्रिया पर असहमति जताते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्कूटी का वितरण लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष हो सके।
इस अवसर पर डॉ. ओमवीर सिंह ने प्रेसवार्ता भी आयोजित की। कार्यक्रम में डॉ. अतीत श्रीवास्तव, आनंद चक्रवर्ती, गोपेश सिंह, राजकुमार, डॉ. देव प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










