सिकंदराराऊ में धूमधाम से मनाया गया बजरंग दल का स्थापना दिवस,जय श्री राम के जयघोष से गूँजा मंदिर परिसर

0
42

 

सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह चौहान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विनोद गुप्ता और विकास वार्ष्णेय (देवा भैया) मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना सहित प्रखंड सिकंदराराऊ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने बजरंग दल के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से राष्ट्र और धर्महित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं ने सनातन धर्म की रक्षा, हिंदू एकता को मजबूत करने और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। उपस्थित पदाधिकारियों ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here