हाथरस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय हाउस अरेस्ट, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

0
25

 

हाथरस में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने सासनी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। विवेक उपाध्याय का आरोप है कि दिल्ली से वापस लौटने के बाद शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे सासनी कोतवाली पुलिस उनके आवास पर पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।

विवेक उपाध्याय ने एसपी हाथरस से सवाल करते हुए पूछा कि जब वह दिल्ली से वापस आ चुके हैं, तो उन्हें घर में रोकने का क्या औचित्य है? उन्होंने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद के साथ हौज खास थाने में उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके भी निजी, पारिवारिक और सामाजिक दायित्व हैं और उन्हें जरूरी कामों से आने-जाने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में बिना स्पष्ट कारण बताए घर पर पुलिस भेजकर रोकना कहां तक उचित है?

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना विपक्ष का अधिकार है। यदि पुलिस प्रशासन को कोई आपत्ति है, तो उसे कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए उसका स्पष्ट आधार बताना चाहिए।

विवेक उपाध्याय ने एसपी हाथरस से पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेने और दिल्ली से लौटने के बाद उन्हें हाउस अरेस्ट किए जाने के आदेश व आधार को स्पष्ट करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here