सासनी प्रसव के बाद महिला की मौत नवजात सुरक्षित, परिजनों ने अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता पर लगाए लापरवाही के आरोप

0
38

 

सासनी के एक निजी अस्पताल में प्रसव के कुछ घंटे बाद गंभीर हालत होने के कारण अलीगढ़ रेफर करने के बाद बाद रस्ते में 27 वर्षीय महिला प्रीति की मौत हो गई। परिवार में दुख का माहौल है, हालांकि नवजात शिशु स्वस्थ है। परिजनों ने अस्पताल संचालक और आशा कार्यकर्ता पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शनिवार शाम करीब 7 बजे बीरनगर गांव की प्रीति को प्रसव पीड़ा हुई। आशा कार्यकर्ता कृष्णा उसे सासनी के निजी अस्पताल ले गईं। ऑपरेशन के बाद प्रीति ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। प्रीति के पहले तीन बेटियों हैं। जिसके बाद अब प्रीति ने अब एक लड़के को जन्म दिया।

कुछ देर बाद प्रीति की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। अस्पताल संचालक ने उसे अलीगढ़ रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर लौटे, तब तक संचालक फरार हो चुका था।

पुलिस ने सूचना मिलते ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रीति की मौत के बाद परिजन अलीगढ़ से शव को लेकर सासनी निजी अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों ने करीब 9 बजे महिला के शव को लेजाकर जमकर हंगामा किया। वहीं हंगामा की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस से भी मृतका के परिजनों की पुलिस से तीखी नोकों झौंक हुई। जिसके बाद पुलिस के समझाने पर परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस के लिए चले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here