माता-पिता को खो चुके शिवम-दीप्ति की मदद को आगे आए डीएम सत्य प्रकाश पटेल, आर्थिक सहायता से शिक्षा तक की पहल…

0
35

 

हाथरस।माता-पिता को खो चुके दो अनाथ बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने संवेदनशील पहल की है।

सड़क दुर्घटना में करीब एक वर्ष पहले माता-पिता की मृत्यु के बाद बेसहारा हुए एहन गांव के शिवम और दीप्ति की मदद के लिए डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

उनका प्रयास है कि दोनों बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी शिक्षा, देखरेख और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल विकास योजना के तहत दोनों बच्चों को मासिक आर्थिक सहायता दिलाने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पंचायत कल्याण कोष से तीन लाख रुपये की सहायता दिलाने के लिए आवेदन कराया गया है, बच्चों को बैंक खाते से मिलने वाले दो लाख रुपये के बीमा लाभ के लिए भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कराई गई है।

डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने बच्चों की शिक्षा और देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का भरोसा दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्रता के अनुसार बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी की इस पहल से माता-पिता को खो चुके दोनों बच्चों को आर्थिक सहारा मिलने की उम्मीद जगी है। प्रशासन का यह प्रयास न केवल बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here