सखी वन स्टॉप सेंटर का जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने किया निरीक्षण

0
18

 

हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं और पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र प्रशासक कक्ष, केस वर्कर कक्ष, परामर्शदाता कक्ष और आश्रय कक्ष का निरीक्षण किया। आश्रय कक्ष में तीन पीड़ित बालिकाएं मौजूद मिलीं। जिलाधिकारी ने बालिकाओं से आत्मीयता के साथ बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और भोजन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं को एजुकेशन किट भी प्रदान की।

जिलाधिकारी ने केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित बालिकाओं की शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बालिकाओं की देखभाल, सुरक्षा और शिक्षा के संबंध में संवेदनशीलता के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने केंद्र परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं, वन स्टॉप सेंटर की बाउंड्री वॉल से सटे तहसील परिसर का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी को संबंधित क्षेत्र में साफ-सफाई कराने, मिट्टी का भराव कराने और भूमि का समतलीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here