गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
13

 

हाथरस के सिकंद्राराऊ में युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर गैर इरादतन हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को रतिभानपुर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। मामले में 12 अक्टूबर को मृतक राहुल के भाई आकाश ने पुलिस को तहरीर दी थी।

मामला सिकंद्राराऊ थाना क्षेत्र के गांव मुन्नापुर का है। आरोप है कि 8 अक्टूबर को राहुल नल पर पानी पी रहा था, तभी पड़ोस के खेत में ट्रैक्टर चला रहे शिव कुमार ने उसे अपने पास बुलाया और तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए उसके ऊपर चढ़ा दिया। आरोप है कि राहुल रोटावेटर में फंसकर करीब तीन से चार मीटर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सिकंद्राराऊ पुलिस ने 19 अक्टूबर को नामजद आरोपी शिव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here