हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर,अस्पताल में कराया भर्ती

0
16

 

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्रीनगर स्थित यादव ग्राउंड में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कैटरिंग का काम करने जा रहे दो मजदूर नीचे लटक रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आकर घायल हो गए।

घायलों की पहचान रिहान पुत्र लाल मोहम्मद, उम्र करीब 17 वर्ष और राम सिंह, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी मोहल्ला श्रीनगर के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों कैटरिंग का काम करने जा रहे थे। रिहान के मुताबिक वाहन में करीब सात-आठ लोग सवार थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल बागला पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यादव ग्राउंड के पास 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन काफी नीचे है, जिससे यहां लगातार खतरा बना हुआ है। इसी स्थान पर बच्चे खेलते हैं, लोग टहलते हैं और वाहनों का आवागमन भी होता है। ऐसे में विद्युत लाइन की स्थिति को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है।

दो लोगों के करंट की चपेट में आने के बाद बड़ा सवाल—क्या विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here