115 वें मेला श्री दाऊजी महाराज का मंगलवार को पंडाल में हुआ समापन समारोह

0
31

 

हाथरस। पिछले 20 दिनों से आयोजित ब्रज प्रसिद्ध एवं प्रांतीय राजकीय 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज का मंगलवार को विधि-विधान से समापन समारोह हुआ।

कार्यक्रम में सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे, डीएम सत्य प्रकाश पटेल, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसडीएम एवं मेला मजिस्ट्रेट राज बहादुर सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।

समापन समारोह में स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों को मुख्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेले के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि इस बार मेला भव्य और दिव्य रहा। आने वाले समय में मेले को और बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से रूपरेखा तैयार की जाएगी। अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी, जिससे हाथरस का नाम प्रदेश के साथ देश-विदेश में भी पहचान बना सके। इसमें जनप्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here